दीपावली की रात मंडी फैंटनगंट में झुलसे बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस आग में एक ही परिवार के नौ सदस्य झुलस गए थे। मृतक बच्चे का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था।
बच्चे का नाम ईशांत पुत्र गोपाल है। मंडी रोड पर एक मोबाइल की दुकान के ऊपर बने घर में दीपावली की रात आग लग गई थी। जब आग लगी तो उस समय घर में नौ सदस्य गहरी नींद में थे।
इस आग में ईशांत, डोगरमल, गोपाल, वीना, बिंदिया, पायल, श्रुुति, शालू तथा शाइन झुलस गए थे।