फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में दंपति ने निगला जहर, मौत

Tue, 05 Nov 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसापुर रोड स्थित मोहल्ला नई आबादी में घरेलू विवाद में एक दंपति ने सोमवार शाम जहर निगल लिया। परिवार वालों ने दोनों को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सोमवार देररात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हरमेश कुमार (36) व उसकी पत्नी ज्योति (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सिटी पुलिस के एचसी सुरिंदर कुमार ने बताया कि मृतक हरमेश व उसकी पत्नी ज्योति के परिवार वालों के अनुसार दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी, लेकिन वह कभी इस कदर नहीं बढ़ी कि बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाए।
विज्ञापन


हरमेश के भाई राकेश ने बताया कि दीवाली वाले दिन उसके भाई व भाभी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वे अपनी मां व एक अन्य रिश्तेदार को साथ लेकर मिल कालोनी में स्थित हरमेश के क्वार्टर में गए। दोनों को समझाबुझा कर शांत किया।

सोमवार को सुबह उसने फोन किया तो पता चला कि दोनों का झगड़ा खत्म नहीं हुआ, जिस पर उसने अपने भाई-भाभी व दोनों बच्चों को नई आबादी स्थित घर ले आया। इसके बाद वह धार्मिक स्थान पर माथा टेकने चला गया। शाम जब वह वापिस आए तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। मृतक दंपति के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें