फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। मानसिक रूप से परेशान चल रहे असम निवासी बीएसएफ जवान ने रविवार को सेक्टर मुख्यालय के स्टोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसआई विनोद कुमार के मुताबिक असम के जोरहाट निवासी 30 वर्षीय अनूप उड़ांग सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय में हेड कांस्टेबल नियुक्त था। बताया जा रहा है कि अनूप उड़ांग पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार की शाम उसने बीएसएफ मुख्यालय के स्टोर में फंदा लगा ली। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम में बाद शव बीएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया। शव को आसाम स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें