फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगंगागनर रोड पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव आलमगढ़ के नजदीक कैंटर-ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई और कैंटर में सवार मजदूर घायल हो गया। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। थाना सदर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूलरूप से मोगा जिला निवासी और वर्तमान में किल्लियांवाली जिला मुक्तसर में रह हरे सुरजीत कुमार सोमवार सुबह बाला जी वैक्सिंग प्लांट से कैंटर में किन्नू लादकर मजदूर रामकिशोर निवासी जिला कन्नौज यूपी के साथ बाग में जा रहा था। ागांव आलमगढ़ के नजदीक जम्मू से सेब लेकर मुंबई जा रहे ट्रक से कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में करीब 38 वर्षीय कैंटर चालक सुरजीत कुमार की मौत हो गई और मजदूर रामकिशोर घायल हो गया। वहीं जम्मू निवासी ट्रक चालक अमृतपाल सिंह व परिचालक मंजीत सिंह बाल-बाल बच गए। एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें