फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शराब फैक्टरी के विरोध में भाकियू ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। सांझा मोर्चा जीरा के आह्वान पर शराब फैक्टरी बंद करवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ गांवों में अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को ढाणी चिराग में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करते हुए सरकार से इस फैक्टरी को बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता बलवीर सिंह ने कहा कि जीरा की शराब फैक्टरी से निकले दूषित पानी से वहां के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे बड़ी संख्या में फसलें खराब हो रही हैं और लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इसलिए इस शराब फैक्टरी को शीघ्र ही बंद किया जाए। इसके अलावा नाजायज तौर पर वसूले जा रहे टोल टैक्स के खिलाफ कई किसान संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसके समर्थन में यूनियन द्वारा 5 जनवरी को अबोहर सीतो रोड पर लगे टोल प्लाजा 12 से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। इसके अलावा गांव भंगाला में नहरी पानी की मांग को लेकर किए जा रहे संघर्ष में उनकी यूनियन पूरा समर्थन करेगी। इस मौके पर हरीचंद किल्लियांवाली, बलवीर सिंह तथा रतनदीप मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 - अबोहर की ढाणी चिराग में सरकार का पुतला फूंकते किसान नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें