जालंधर। भाजपा के तेजतर्रार नेता अमित तनेजा ने शनिवार को अमृतपाल सिंह के जालंधर आने का विरोध किया, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। अमृतपाल सिंह का विरोध करने के लिए सैंकड़ों युवा 120 फीट रोड पर एकत्रित हुए लेकिन स्थिति को भांपते हुए कमिशनर गुरशरण सिंह संधू ने तत्काल एसीपी निर्मल सिंह को मौके पर भेजा।
हिंदु सुरक्षा मंच के प्रधान भाजपा नेता अमित तनेजा, चेयरमैन मोनू पुरी, महासचिव विजय खुल्लर ने कमिश्नर को कहा कि जिस कार में हमलावर ने आकर सूरी को गोलियां मारी है, उस कार पर वारस पंजाब दे स्टीकर लगा हुआ है, जिससे साफ है कि वह अमृतपाल सिंह के साथ जुड़ा हुआ है और उसने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है।
तनेजा ने डीजीपी गौरव यादव से भी बात की और कहा कि पंजाब में अमृतपाल सिंह पर प्रतिबंध लगाया जाए। उसकी गर्मख्याली गतिविधियों से पंजाब में खून की होली शुरू हो गई है। तनेजा ने कहा कि पहले भी आरएसएस के चीफ बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा को टारगेट कर हत्या की गई।
मौके पर पहुंचे एसीपी निर्मल सिंह ने आश्वासन दिया कि उनहोंने सारा मामला आला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। तनेजा को हत्या की लगातार धमकी के बारे में जांच शुरू हो गई है और पुलिस ने कुछ फेसबुक प्रोफाइल को स्कैन करना शुरू कर दिया है।