फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन, हिमाचल चुनाव में प्रचार के दौरान बिगड़ी थी हालत

Tue, 07 Feb 2023 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सुनील ज्योति का अंतिम संस्कार बुधवार को किशनपुरा शमशान घाट पर किया जाएगा। अपने वरिष्ठ नेता के देहांत के बाद भाजपा नेताओं ने दुख जताया है। भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी गतिविधियों को रोक दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर सुनील ज्योति। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल की बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता व जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का मंगलवार को निधन हो गया। जब से वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा के फतेहपुर में प्रचार के लिए गए थे, उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन वह इस बीमारी से उबर नहीं पाए।
विज्ञापन


उनका शरीर भी काफी कमजोर हो गया था। फतेहपुर में उनका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन फिर उन्हें वहां से शिफ्ट करके जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। मंगलवार को उनका देहांत हो गया। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुनील ज्योति का अंतिम संस्कार बुधवार को किशनपुरा शमशान घाट पर किया जाएगा। अपने वरिष्ठ नेता के देहांत के बाद भाजपा नेताओं ने दुख जताया है। भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी गतिविधियों को रोक दिया है। मंगलवार को सर्किट हाउस में रखी कांफ्रेंस को भी टाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें