फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर के चौक दे रहें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश, लगाई गईं विशाल प्रतिमाएं

Thu, 11 Jul 2019 11:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शहर के दो प्रमुख चौक को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत समर्पित कर दिया है। शहर की समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से चुंगी नंबर सात और शेरशाह वाली चौक पर मां-बेटी से संबंधित दो विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डीसी चंद्र गैंद ने दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया।

विज्ञापन


विधायक पिंकी ने बताया कि चुंगी नंबर सात वाले चौक को मां-बेटी चौक की थीम के तहत तैयार किया गया है। वहां एक मां जिसके हाथों में उसकी नन्ही बेटी है कि विशाल प्रतिमा लगाई गई है।

आगे चलकर शेहशाह वाली चौक पर एक अन्य प्रतिमा है जिसमें पिछले चौक पर मां के बेटी बड़ी हो गई है। उसके आसपास किताबों का ढेर है और खूब पढ़ाई कर रही है। इस चौक को सक्षम बेटी चौक का नाम दिया गया है। महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत ये दोनों चौक समाज में महिलाओं की अहमियत को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन


डीसी चंद्र गैंद ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बगैर सरकारी पैसा खर्च किए ये दोनों चौक तैयार करवाए गए हैं।

ये दोनों चौक जहां शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाएंगे वहीं समाज में बेटियों को महत्वपूर्ण स्थान भी देंगे। बेटियां आज बेटों से किसी भी मामले के कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपना मुकाम हासिल किया है और मां-बाप का नाम रोशन किया है। मौके पर डीसीएम स्कूल के संचालक अनिरुद्ध गुप्ता, प्रोग्राम अफसर रत्नदीप कौर संधू मौजूद थे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें