फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: कपूरथला में दिनदहाड़े बैंक अधिकारी से लूट, Google Pay से ट्रांसफर करवाए रुपए, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

जालंधर के कपूरथला में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने एक निजी बैंक के अधिकारी के साथ यह वारदात की है। आरोपियों ने उसे सरेराह रोककर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में दिनदहाड़े एक निजी बैंक के अधिकारी को बंधक बनाकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उसे धमकाया और फिर गूगल-पे से अपने बैंक खाते में रुपए भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला लाहोरी गेट के अमरजीत सिंह और मोहल्ला मेहताबगढ़ के रहने वाले राजकुमार के तौर पर हुई है।  
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड दौरान उनसे पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं। 

पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के यमुनानगर निवासी पीड़ित बैंक कर्मी मनजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भारत फाइनेंस इंडसइंड बैंक में बतौर रिकवरी अधिकारी है। वह जालंधर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में फाइनेंस में दिए रुपए की रिकवरी करता है। घटना वाले दिन 20 जून दोपहर लगभग एक बजे वह बाइक पर सवार होकर कपूरथला एरिया में रिकवरी के लिए गया था। जब वह कपूरथला से रेल कोच फैक्ट्री की तरफ जा रहा तह तभी रास्ते में उसे बाइक सवार दो युवकों ने रोका लिया। दोनों ने जबरदस्ती उससे उसकी बाइक छीन ली और उस पर एक्सीडेंट कर भागने के आरोप लगाने लगे। दोनों आरोपी उससे बहस करने लगे। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपियों ने मनजिंदर सिंह को बंधक बनाकर उसका पर्स और बैग छीन लिया। बैग में कलेक्शन के हजारों रुपए थे। दोनों उसे बाइक सहित थाने ले जाने की बात कहकर मोहल्ला मेहताबगढ़ में ले गए। जहां पहले से ही 6 से 7 युवक मौजूद थे। वहां पहुंच कर आरोपियों ने जबरदस्ती मनजिंदर के मोबाइल फोन से अपने बैंक खाते में 2750 रुपए गूगल-पे करवाए। इसके बाद पर्स और बैग से रुपए निकाल लिए और धमकाकर उसे वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें