फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में रोड़ा बना भतीजा तो चाची ने जहर देकर मारने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद थाना अमीर खास के अंतर्गत गांव शेर मोहम्मद माहीगीर में एक महिला ने अपने भतीजे को जहर देकर मारने का प्रयास किया। महिला के किसी व्यक्ति संग संबंध थे और भतीजा उसे ऐसा करने से रोकता था। उधर, थाना अमीर खास पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चाची को गिरफ्तार किया है जबकि प्रेमी फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित सतनाम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी चाची प्रकाश कौर के संबंध बलविंदर सिंह वासी नौ बहराम अजाबा से थे। दोनों के रिश्ते के चलते गांव में सतनाम सिंह को लोगों की बातें सुनने पड़ती थी। सतनाम अपनी चाची प्रकाश कौर को बलविंदर से मिलने-जुलने से रोकता था। सतनाम की रोका-टोकी प्रकाश को पसंद नहीं थी। इसीलिए प्रकाश कौर ने अपने प्रेमी बलविंदर संग मिलकर सतनाम को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसे किसी खाने वाली वस्तु में जहर दे दिया। जिससे सतनाम की तबीयत खराब हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिस कारण सतनाम की जिंदगी बच गई। सतनाम ने पुलिस को बताया कि उसे नाकारा बनाने के लिए जहर दिया गया था, लेकिन इस साजिश में प्रकाश कौर और उसका प्रेमी असफल रह गए।
उधर, तफ्तीश कर रहे एएसआई भजन सिंह के मुताबिक सतनाम के बयान पर प्रकाश कौर और बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकाश कौर को गिफ्तार कर लिया है जबकि बलविंदर की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें