पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित मिलिट्री कांप्लेक्स ढांगू (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) में एक सैनिक ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सैनिक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला एटा, गांव किशनपुर निवासी रागविंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक 402 लाइट इंफेंट्री में बतौर नायक सेवाएं दे रहा था।
सोमवार रात को उसने अपनी बैरक में सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना डमटाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि थाना डमटाल में सूचना प्राप्त हुई थी कि ढांगू स्थित मिलिट्री कांप्लेक्स में जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपूर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।