फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के सवालों के सौंपे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। 8 जून को हुई हाउस की बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में घपलेबाजी का मुद्दा उठा था। इसके बाद मेयर से पार्षदों ने रिकॉर्ड मांगा था कि स्मार्ट सिटी की ओर से लगाई जा रही एलईडी स्ट्रीट लाइटें कितनी लगी हैं।
विज्ञापन

वीरवार को मेयर जगदीश राज राजा और कमेटी की चेयरमैन मंदीप कौर मुल्तानी से स्मार्ट सिटी के एक्सईएन और एसई से 10 सवालों के जवाब मांगे थे, जिनके जवाब शुक्रवार को सौंपे गए।
बैठक में पूछे गए प्रोजेक्ट के कॉस्ट पर बताया गया कि यह 49.44 करोड़ रुपये का है और मरम्मत की अवधि 5 साल तक की है। स्मार्ट सिटी को 49.44 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में बचे 5.61 करोड़ रुपये की बचत हुई है। शहर के 80 वार्डों में लगाई जा रहीं एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को 12 महीने में पूरा करना था। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत जालंधर के 80 वार्डों में 72092 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें