फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में आंबेडकर सेना ने जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे किया जाम

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में आंबेडकर सेना पंजाब ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। बढ़ती महंगाई के विरोध में आंबेडकर सेना पंजाब ने रविवार को राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेना के सदस्यों ने जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर जंग-ए-आजादी यादगार के सामने प्रदर्शन जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के मांगपत्र लेने के लिए न आने पर सेना के सदस्य भड़क गए। जिला प्रधान बलविंदर सिंह की अगुवाई में आदमपुर एवं किशनगढ़ से शुरू होकर प्रदर्शनकारी करतारपुर साहिब पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के पुतले फूंके और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी एसडीएम जालंधर-2 को मांगपत्र देना चाहते थे पर वे आए नहीं। इसके रोष स्वरूप उन्होंने करतारपुर में पड़ते जंग-ए-आजादी यादगार के सामने जालंधर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा हाईवे पर जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में मौके पर डीएसपी सुखपाल सिंह पहुंचे, जिन्हें मांगपत्र देने के बाद आंबेडकर सेना ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें