मोगा के फतेहगढ़ पंजतूर में संगत दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने अपने विधानसभा हलका धर्मकोट के लगभग 18 गांवों में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने धान के लिए किसानों को बिजली की कोई समस्या न आने का भी दावा किया है।
कृषि मंत्री ने पावरकॉम अधिकारियों को हिदायत की कि वे धान के सीजन से पहले ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और बिजली की तारों को चेक करें, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए कोई मुश्किल न हो। उन्होंने कहा कि हलका धर्मकोट में करोड़ों की ग्रांट बांटी जा चुकीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास ग्रांट का इस्तेमाल सुचारु ढंग से करने के आदेश भी दिए।
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि राज्य का सर्वपक्षीय विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि हमेशा शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान ही राज्य का विकास हुआ है। इस दौरान गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, एसडीएम धर्मकोट जसपाल सिंह गिल, गुरनाम सिंह विर्क, चेयरमैन जोगिंद्र सिंह संधू, सुखविंदर सिंह दातेवाल, तहसीलदार धर्मकोट भुपिंदर सिंह मौजूद थे।