फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: खेतीबाड़ी विभाग ने दवा और खाद विक्रेताओं की दुकान पर दी दबिश

Fri, 30 Jun 2023 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं के 24 और खाद के 21 सैंपल भरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों ने खेतीबाड़ी संयुक्त डायरेक्टर डा. जसवंत सिंह की अगुवाई में दवा और खाद विक्रेेताओं की दुकानों पर औचक दबिश दी, दुकानों से दवाइयों के 24 और खाद के 21 सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

जिला खेतीबाड़ी अधिकारी डा. तेजपाल सिंह ने कहा कि फिरोजपुर जिले की दवा और खाद विक्रेताओं की दुकानों पर अचानक चेकिंग की है। यहां से विभाग ने दवाइयों के 24 और खाद के 21 सैंपल भरे हैं। ये सैंपल प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। जिनके सैंपल फेल हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने किसानों से अपील की है कि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर से बताई हुई दवा और खाद का इस्तेमाल करें, इससे फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। सिंह ने बताया कि दुकानदारों से किसानों द्वारा खरीदी दवा और खाद के काटे हुए बिल भी चेक किए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में खेती से संबंधित कैंप लगाए जा रहे हैं और कैंपों में किसानों को हर प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि किसान उनके द्वारा बताए गए तरीकों से फसल की बिजाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें