फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। कस्बा सादिक में एक तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। इस कारण पह सड़क पर गिर गई और बस के पिछले टायर के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सादिक निवासी योगिता बजाज के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने उसके पति गुरप्रीत बजाज के बयान पर बस चालक फिरोजपुर निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत बजाज ने बताया कि उसकी पत्नी योगिता अपनी एक सहेली रुचिका के साथ एक्टिवा पर गुरुहरसहाए रोड पर जा रही थी। जैसे ही वह सेंट सोल्जर स्कूल के पास पहुंची तो मुक्तसर रोड से आ रही तेजरफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में योगिता गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी सहेली बाल बाल बच गई। योगिता को तुरंत फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

15 एफआरडीपी02 - मृतका की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें