मलोट-डबवाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बने रेलवे पुल पर कैरो रोड चौक के पास कार को ट्रक की फेंट लग गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। कार काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर डबवाली की ओर से आ रही कार और ट्रक मलोट की ओर से पुल से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान कार ट्रक को ओवरटेक करने लगी तो पीछे से आ रहे एक ट्रक की फेंट लगने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर के साथ जा टकराई। इससे यहां लगा काफी पुराना नींव पत्थर भी टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई।