फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Thu, 25 Jun 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय चरणजीत सिंह और उनका 18 साल का बेटा सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड नं. 10 भुलत्थ हलवाई का काम करते हैं। बुधवार रात को वह भुलत्थ के पास ही स्थित ईंट-भट्ठे पर एक धार्मिक समारोह में खाना तैयार करने के लिए साइकिल पर जा रहे थे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चरणजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुखविंदर सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार चालक साजन कक्कड़ निवासी भुलत्थ कार छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई हरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी घर को ताला लगाकर फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




कस्बा काला संघिया में साइकिल पर सड़क क्रास करते समय 12 साल का जतिन जोशी असंतुलित होकर गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी काला संघिया इंचार्ज एएसआई सतवंत सिंह ने बताया कि जतिन जोशी निवासी काला संघिया अपने मामा की चाय की दुकान पर काम करता था। वीरवार को वह साइकिल से काला संघिया चौक क्रास कर रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नकोदर से कपूरथला की तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस ने ट्रक चालक जगदीश निवासी राजस्थान को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में रेलवे का सामान लदा हुआ था। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें