फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेताओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर 

Sat, 09 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर में कार से भिड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री दातनसर साहिब के पास शनिवार दोपहर ट्रक ने आम आदमी पार्टी के जोन ऑब्जर्वर पंकज रंगा व प्रांतीय संयुक्त सचिव जगदीप सिंह संधू की इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार दोनों नेता व चालक बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


आप नेता संधू ने बताया कि वह वैसाखी के मौके पर तलवंडी साबो में की जाने वाली रैली को लेकर वर्करों से बैठक करने के लिए जलालाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे गुरुद्वारा श्री दातनसर साहिब के पास पहुंचे सड़क के किनारे खड़े एक चालक ने अपना ट्रक चला लिया और रफ्तार तेज कर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

ट्रक चालक उनकी गाड़ी को बहुत दूर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और थाना सिटी प्रभारी अशोक  कुमार के हवाले कर दिया। आप नेताओं ने इस घटना को साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि  यह हमला यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन


संधू के अनुसार कुछ दिन पहले रोजी बरकंदी ने गांव फत्तनवाला में जन सभा के दौरान उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी। संधू ने कहा कि वह इस हमले से भयभीत नहीं होंगे बल्कि पूरे हौसले के साथ गुंडागर्दी का मुकाबला करेंगे। उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की।

उधर, अकाली नेता रोजी बरकंदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शोहरत हासिल करने के लिए यह सियासी स्टंट है। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। बाकी कार्रवाई आप नेताओं की ओर से बयान दर्ज कराने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें