विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी पार्टियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। आम आदमी की ओर से गठित किए गए ट्रेड, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री विंग ने उद्योगपतियों को साथ लेकर अपनी जड़े मजबूत करनी शुरू कर दी हैं।
पहले से ही पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ चल रहे उद्योगपति आप का दामन थाम रहे हैं। वीरवार को भी आम आदमी पार्टी जालंधर जोन ट्रेड, ट्रांसपोर्ट व इंडस्ट्री विंग के प्रधान बलजीत सिंह आहलुवालिया व स्टेट उप प्रधान महेश गुप्ता ने इस विंग के साथ जुड़ने वाले नए चेहरों का एलान किया।
उन्होंने सूची का एलान करते हुए कहा कि इसमें 1 सेक्टर इंचार्ज और 12 उप प्रधान नियुक्त किए गए हैं। इस टीम में प्रदीप दुग्गल को सेक्टर प्रधान व गुलशन कुमार, प्रवीण गेंद, राकेश कुमार, तजिंदर सिंह भाटिया, नरिंदर सिंह जेपी नगर, केके वर्मा, हरजिंदर सिंह चावला, हरप्रीत सिंह मक्कड़, अमन मल्होत्रा, बलजिंदर सिंह, शिवराज सिंह संधू, सीता राम को उप प्रधान नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सारी टीम जालंधर, जालंधर सेंट्रल, नार्थ, वेस्ट, करतारपुर, भोगपुर, आदमपुर, नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर में होने वाली गतिविधियां देखेगी।