फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर(होशियारपुर) । चब्बेवाल कस्बे में 70-80 वर्ष पुराने आम के पेड़ कटवा दिए गए, जिस पर आम के फल लगे हुए थे। आम के पेड़ काट रहे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने सुबह ही पेड़ काटने के लिए कहा गया था और यह काम एक दिन में हो जाये इस लिए विशेष रूप से कहा गया है।
विज्ञापन

20-25 मजदूर आम के पेड़ों को काट कर उसे साथ ही वाहनों में भर रहे थे। लोगों का कहना है कि पेड़ को इतनी तेजी से काटा जाना यह साबित करता है कि वह इनका नाम निशान छोड़ना नही चाहते ताकि प्रशासनिक करवाई से बचा जा सके। लोगों का कहना था कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आम के पेड़ काट देना गलत है इसलिए इन पर करवाई होनी चाहिए। वही वन रेंज अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि ये पेड़ मंजूरी के बाद ही काटे गए है। लेकिन वह यह नही बता पाए कि कैसे मंजूरी मिली है। उन्हें इसकी डिप्टी कमिश्नर आफिस से सीधी मंजूरी दी गई है।
आम के पेड़ काटने के नियम
आम का पेड़ सूखा हो या किसी आम के पेड़ से किसी को नुकसान होने का खतरा हो तो आम का पेड़ जिलाधीश की आज्ञा से काटा जा सकता है। इसके अलावा और किसी स्थिति में आम का पेड़ काट नही जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें