फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर द्वारा महिला को बाल से पकड़कर पीटने के मामले की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर फरार, जांच टीम का गठन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में महिला मरीज की पिटाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
बीती 13 अप्रैल को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में महिला मरीज को पीटने का आरोपी डॉक्टर कुशलदीप सिंह फरार हैं। वहीं सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। विभाग के अलावा पुलिस ने भी सोमवार से मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में महिला मरीज को बाल से पकड़कर डॉ. कुशलदीप सिंह ने पीटा था। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी डॉक्टर से खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सिविल सर्जन की ओर से बनाई गई जांच टीम का चेयरपर्सन सहायक सिविल सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता को बनाया गया है। टीम में अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल व मनोरोग विभाग की हेड डॉ. रचना मित्तल शामिल है। टीम वीडियो में नजर आ रहे विभाग के कर्मियों से भी पूछताछ कर घटना की सच्चाई पता लगाएगी। आरोपी डॉक्टर फरार है और उसके चैंबर में ताला लगा है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर विवाद के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद भी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामले पैरा मेडिकल स्टाफ नेता एलविन भट्टी ने कहा कि अस्पताल में हुई इस घटना की वह उसकी निंदा करते है। मामले कानून को अपना काम करना चाहिए, और जो भी व्यक्ति दोषी हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. रेणू सिंगला ने टीम के गठन पुष्टि की है। उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें