फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गंदगी देख डीसी ने मार्केट कमेटी के सचिव की लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव की क्लास ली
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। क्षेत्र की अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने मार्केट कमेटी के सचिव की क्लास लगाई। सचिव को आदेश दिए कि मंडी की सफाई करवाने के बाद गेहूं बोरियों में भरवाए और बोरियों में खरीद एजेंसी का मार्का लगा होना चाहिए। डीसी ने मंडी में पीने वाले पानी, बिजली, साफ-सफाई, गेहूं की तुलवाई व नमी की मात्रा का निरीक्षण भी किया। डीसी ने मंडी का निरीक्षण करने के बाद खरीद एजेंसियों व आढ़तियों के साथ बैठक की। किसानों व आढ़तियों की समस्या भी सुनीं। इस मौके पर जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर गीता विशंभू, एस.डी.एम. जलालाबाद प्रिथी सिंह, सचिव मार्केट कमेटी कंवरप्रीत सिंह बराड़ के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारी और आढ़तिया एसोसिएशन के नुमाइंदे उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें