फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने ऑल इंडिया अंतर-यूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला ने जीती ऑल इंडिया अंतर-यूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप
विज्ञापन

संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी दूसरे, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी को मिला तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी खियाला, जालंधर में समाप्त हुई तीसरी सर्व भारतीय अंतर-यूनिवर्सिटी गतका (पुरुष) चैंपियनशिप पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीत ली। बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर तीसरे स्थान पर आई। पंजाबी यूनिवर्सिटी के गतकेबाज मनदीप सिंह माता गुजरी कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब को इस टूर्नामेंट का बेहतरहीन खिलाड़ी घोषित किया गया। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में देश की 16 विभिन्न यूनिवर्सिटियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विजेता टीमों को इनामों का वितरण यूनिवर्सिटी के चांसलर संत बाबा दिलावर सिंह (ब्रह्म जी), एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से तैनात ऑब्जर्वर और नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर डॉ. प्रीतम सिंह ने सांझे तौर पर किया। वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर सिंह बल्ल ने कहा कि संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी अब तक सर्व भारतीय अंतर-यूनिवर्सिटी मुकाबले में 20 मेडल जीत चुकी है और ‘खेलो इंडिया’ टूर्नामेंट में छह मेडल हासिल किए हैं। मौके पर यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, नेशनल गतका एसोसिएशन के उपप्रधान अवतार सिंह पटियाला, गतका प्रशिक्षक सतनाम सिंह और विजेता प्रताप सिंह, प्रिंसिपल अमनदीप कुमार, प्रो. अमरजीत सिंह, परमप्रीत सिंह और यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें