फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को समर्पित चैरिटी शो ॐसांझां प्यार दियांॐ 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों को समर्पित चैरिटी शो 11 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चैरिटी शो साझा प्यार दियां का आयोजन करने जा रहा है। यह चैरिटी शो सेंट सोल्जर के मुख्य कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास 11 मार्च को करवाया जा रहा है। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि इस वर्ष चैरिटी शो में पंजाबी गायक अरमान बेदिल, सूफी सिस्टर्स, मेड़ी, सुरेंदर अंगुराल (कॉमेडियन) व विकास मोंगिया (एंकर और कॉमेडियन) परफॉर्मेंस देंगे। जालंधर के सीआरपीएफ जालंधर के डीआईजी पी दर्शन लाल गोला, डीसी वरिंदर कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। चैरिटी शो में एकत्रित होने वाली राशि वीर जवानों के परिवारों, पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन में चेक के रूप भेंट की जाएगी। मौके पर सेंट सोल्जर ग्रुप के एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा, डीपीआरओ नवजोत कौर, फाइन मीडिया से गुरकिरपाल सिंह जीपी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें