फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से बंद कर दिया जाये हर व्यापारिक धंधा: अरूण बाहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ बंद हो व्यापार
विज्ञापन

केंद्र सरकार को इस हमले का ठोस जवाब देना चाहिए। हर कारोबारी को देश प्रेम के नाते पाकिस्तान से किया जाने वाला व्यापार बंद कर देना चाहिए। भारत सरकार को बातचीत छोड़कर शहीद हुए सैनिकों की मौत का बदला जल्द से जल्द लेना चाहिए। जब भारत मुंह तोड़ जवाब देगा, तभी पाकिस्तान को समझ आएगा।
अरुण बाहरी, प्रधान, महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा

सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा हमला हो
अब सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा हमला करना चाहिए, ताकि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। आर्मी पर हमला देश पर हमला है। सरकार को सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन

एडवोकेट वरुण खन्ना, जूनियर वाइस प्रधान, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन

बारूद कहां से आया, इसकी भी हो जांच
राजनीतिक गलतियों का खामियाजा हमारे सैनिकों को भुगतना पड़ता हैं। पुलवामा में जो हुआ वो बर्दाश्त करने वाला नहीं है। बड़ा सवाल है कि इतना बारूद आखिर कहां से आया। देश के अंदर या बाहर से। अगर देश के अंदर पैदा हुआ तो इसके पीछे कौन हैं इसकी जांच की जाए। अगर देश के बाहर से आया तो बार्डर कैसे क्रॉस हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

दीपक बाली, महासचिव, पंजाबी जागृति मार्च

सभी तरह की बातचीत बंद की जाए
भारत सरकार को पाकिस्तान से सभी तरह की बातचीत को छोड़कर इस हमले का कठोर जवाब देना चाहिए। मेरा मानना है कि देश के इन वीर सैनिकों की मौत का बदला लेने के बाद ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।
विकास खन्ना, एडवोकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें