फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हिंदू तख्त का फूटा गुस्सा, पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हिंदू तख्त नेे पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फूंका
विज्ञापन

कपूरथला। पुलवामा हमले के विरोध में श्री हिंदू तख्त के जिला प्रधान दीपक मदान और शहरी प्रधान संदीप पंडित की अध्यक्षता में श्री सत्यनारायण मंदिर चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें तख्त के पंजाब प्रधान राजेश भास्कर लाली, पंजाब उपप्रधान मनोज अरोड़ा हैप्पी व ओंकार कालिया विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सबसे पहले शहीद होने जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फूंका गया। उन्होंने केंद्र से मांग की कि लाहौर से दिल्ली तक चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और सदा-ए-सरहद बस को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर साबी खीरांवाली, प्रमोद शर्मा, दीपक छाबड़ा, किरपाल सिंह झीता, सचिन बहल, जोगा सिंह पड्डा, सुमित बजाज, गुरशरण टीटू, राजेेश भार्गव, मोनू दीवान, नरेश कुका, शैंकी अरोड़ा, जसवंत गुगा, मनी अरोड़ा, बलविंदर सिंह, राहुल शर्मा नोटी, मोहित पुरी, संजय गुप्ता, चंद्र शर्मा, मोनू मदान, राजेश मदान, दीपक कुमार, मुकेश कुमार लाटी, सोनू पंडित, दीपक कुमार, मनी अरोड़ा, साहिल ठाकुर, अशोक कुमार, लाली, डा. जतिंदर कुमार, राजकुमार, सुमित, रवि शर्मा व सूरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें