फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 वर्षीय बच्चे ने गुटका साहिब के अंग फाड़ फेंके, अबोध समझ जत्थेबंदियों ने दी माफी

विज्ञापन
श्री गुटका साहिब के अंश मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर से लगते मोहल्ला परशुराम नगर में श्री सुखमणि साहिब के गुटका साहिब के कुछ अंग मिलने की सूचना मिलते ही वहां कई सिख जत्थेबंदियां इकट्ठी हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया तो बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस को करनैल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी रेरू ने बताया कि उन्हें मोहल्ला परशुराम नगर के लोगों का फोन आया कि गली में श्री सुखमणि साहिब के गुटका साहिब के कुछ अंग फाड़कर डाले गए हैं।
विज्ञापन

इस पर एसीपी नॉर्थ सुखजिंदर सिंह व थाना 8 के प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उससे पहले सिख जत्थेबंदियों ने गुटका साहिब के अंगों को मर्यादा सहित इकट्ठे कर छोटे रुमाल साहिब में लपेटकर अरदास की फिर पुलिस को सारी जानकारी दी। जब पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि जहां से गुटका साहिब के अंग मिले थे वहां सामने वाले घर में प्रवासी मजदूर रहते हैं।
ऊपरी मंजिल पर रहने वाले प्रवासी के 3 साल के बच्चे ने खेल-खेल में घर में रखे गुटका साहिब को उठाया और उसके अंग फाड़कर गली में फेंक दिए। जब सिख जत्थेबंदियों को जानकारी हुई तो उन्होंने छोटे बच्चे से अनजाने में हुए प्रकरण को देखते हुए उसे क्षमा कर दिया। एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गुटका साहिब के अंग मिलने से माहौल काफी खराब हो गया था लेकिन अंत में पता चला कि बच्चे ने गलती से अंग फाड़ कर फेंक दिए हैं तो सिख जत्थेबंदियों को समझाकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें