फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया में बने सरकंडों के टापू से पकड़ी 60 हजार लीटर कच्ची दारू

विज्ञापन
कैप्शन---फिरोजपुर में आबकारी व पुलिस टीम कच्ची दारू तैयार करने वाली सामग्री सतलुज दरिया में नाव क? - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर। आबकारी-पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमांत गांव चक्कर वाला बेड़ा के नजदीक बह रहे सतलुज दरिया में बने सरकंडों के टापू पर दबिश देकर वहां से साठ हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। इसके अलावा मौके से तीस तिरपालें, आठ बर्तन, चार लोहे के ड्रम व सौ बोतल दारू बरामद की है, जबकि आरोपी टीम को देख वहां से भागने में सफल हो गए। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह विरक व इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपियों ने सीमांत गांव चक्कर वाला बेड़ा के पास सतलुज दरिया में भारी मात्रा में कच्ची दारू तैयार कर तिरपालों में भरकर दरिया के पानी के भीतर छिपाकर रखी है। आबकारी-पुलिस की संयुक्त टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से तीस तिरपालों में भरी हुई साठ हजार लीटर कच्ची दारू पाई। टीम ने उक्त दारू को वहीं एक गड्ढे में फेंककर नष्ट कर दिया। टीम को मौके से तीस तिरपालें मिली हैं, जिनमें कच्ची दारू तैयार कर रखी हुई थी। इसके अलावा दारू तैयार करने वाले आठ बर्तन व चार लोहे के ड्रम बरामद हुए हैं। वहां से अवैध शराब से भरी सौ बोतलें भी मिली हैं। आरोपी उक्त दारू वहां से निकालकर आगे सप्लाई करने की फिराक में थे। आरोपी पुलिस को नाव पर आते देख वहां से भागने में सफल हो गए। उधर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------
फोटो संख्या-29एफजेडआरपी02जेई
कैप्शन---फिरोजपुर में आबकारी व पुलिस टीम कच्ची दारू तैयार करने वाली सामग्री सतलुज दरिया में नाव के जरिये ले जाती हुई।
फोटो संख्या-29एफजेडआरपी03जेई व 04जेई
कैप्शन--फिरोजपुर में पुलिस ने पकड़ी कच्ची दारू तैयार करने वाला सामान व तिरपाल में भरी कच्ची दारू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें