फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 15 हजार कर्मचारी संभालेंगे कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जिले में 16.51 लाख वोटर अपने मतदान का प्रयोग बिना किसी परेशानी से कर सकें, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ पोलिंग स्टाफ व रिटर्निंग अधिकारी के सहायक स्टाफ सहित 15 हजार के करीब कर्मचारी चुनाव ड्यूटियों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनावों संबंधी एक मीटिंग को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि इनके अलावा 1385 माइक्रो आब्जर्वरों की भी तैनाती की गई है। चुनाव में जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की सेवाएं माइक्रो-आब्जर्वर के तौर पर लेने के अलावा काउंटिंग, पोलिंग और सहायक स्टाफ के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुल 10712 कर्मचारियों को प्रिजाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही 10 मार्च को होने वाली गिनती के लिए भी स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें