फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया शोर शराबा, गुपचुप मीटिंगों का दौर शुरू, उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
थम गया शोर, गुपचुप मीटिंगों का दौर
विज्ञापन

वोट बैंक में सेंध की मशक्कत, घर-घर जाकर दे रहे दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
निकाय चुनाव का शोर शुक्रवार शाम को चार बजे थम गया। अब और गुपचुप मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है। उम्मीदवार अब घरों में जाकर एक दूसरे के वोट बैंक को सेंध लगाने की योजना को अमली जामा पहना रहे हैं।
कहीं पर चुनाव आयोग के आदेशों का पालन कराने के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे के बाद अधिकारी मैदान में उतर आए और शहर का चक्कर लगाया। चार बजे से पहले तमाम प्रत्याशियों ने स्कूटर रैलियां निकालकर अपने पक्ष में हवा बनाने का पूरा प्रयत्न किया और इस दौरान ढोल की थाप पर नाचते गाते समर्थकों की टोलियां शहर का चक्कर लगाती रही। चार बजे तक कई दिग्गजों ने विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां भी की।
विज्ञापन

वहीं अब उम्मीदवार व उनके समर्थक वोट बैंक में तोड़फोड़ को अमली जामा पहनाने में जुट गए हैं। गुपचुप घरों में मीटिगों का दौर शुरू हो गया। उम्मीदवार बिना अपनेे समर्थकों के वार्ड में घूमते नजर आए। विरोधी कैंप के लोगों की वोट को कैसे काटना है, कैसे पोलिंग करवानी है, मतदाताओं के घरों तक पर्चियां पहुंचाने का क्रम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही पुलिस की तरफ से अगले 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है और नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा का कहना है कि बाहर से आए नेताओं को शहर से चले जाने के लिए कह दिया गया है। अगले 48 घंटे में मतदाता शराब व राशन के माध्यम से मतादाताओं को लुभा न सके, इसके लिए पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि वोटरों को लुभाया न जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें