फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में प्रचार की गर्मी (चुनाव पेज के लिए)

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में प्रचार की गर्मी (चुनाव पेज के लिए)
विज्ञापन

सर्दी को दरकिनार कर सुबह-सवेरे ही प्रचार पर निकल रहे नेता
नगर पंचायत चुनाव को लेकर गर्माई सियासत
17 दिसंबर को होगा ग्यारह वार्डों का चुनाव
जगदीश जोशी
मुक्तसर।
नगर पंचायत मंडी बरीवाला के होने वाले चुनाव के लिए सियासत गर्माने लगी है। सत्ता पक्ष कांग्रेस और शिअद प्रत्याशियों की जीत यकीनी बनाने के लिए नेताओं द्वारा एडी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। कड़ाके की इस सर्दी के मौसम में भी नेताओं में प्रचार की गर्मी नजर आने लगी है। दोनों दलों के नेता सर्दी को दरकिनार कर सुबह-सवेरे ही प्रचार के लिए निकल रहे हैं। दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए डोर-टू-डोर वोट मांगें जा रहे हैं। वीरवार को जहां शिअद से संबंधित मौजूदा विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व मार्केट कमेटी मंडी बरीवाला के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार मनजिंदर सिंह बिट्टू ने नेहरु बस्ती में प्रचार अभियान चलाते हुए डोर-टू-डोर जाकर वार्ड नंबर 4 से शिअद प्रत्याशी चरनदास चन्ना के पक्ष में वोट मांगे। वहीं पूर्व विधायक कांग्रेस नेत्री करन कौर बराड़ ने भी वार्ड नंबर 4 के कांग्रेस प्रत्याशी बलदेव सिंह काला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अह्वान किया। जहां अकाली नेता पिछले दस वर्षों दौरान राज्य में करवाए गए विकास के नाम पर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेसी नेता सत्तापक्ष में कांग्रेस की सरकार होने से विकास में अड़चन न आने देने की बात कहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की बात पर जोर देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आगामी 17 दिसंबर को नगर पंचायत बरीवाला के ग्यारह वार्डों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें