फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार जैसी, दो विधायकों की पत्नियों को टिकट देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार जैसी
विज्ञापन

दो विधायकों की पत्नियों को टिकट देने की तैयारी
परगट ने अपनी पत्नी को छोड़ दोस्त की पत्नी को मैदान में उतारा, कांग्रेस में जबरदस्त बगावत
डैमेज कंट्रोल को लेकर कांग्रेस ने शुरू की एक्सरसाइज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार वाली हो गई है। कांग्रेस 80 वार्ड में चुनाव लड़ने जा रही है और कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फेरहिस्त है। कांग्रेस में दिलचस्प स्थिति बनती जा रही है। चारों विधायक अपने चहेतों को टिकट दिलाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं वहीं दो विधायक अपनी पत्नियों को मैदान में उतराने जा रहे हैं।
कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू अपनी पत्नी सुनीता रिंकू, केंद्रीय विधायक राजिंदर बेरी अपनी पत्नी उमा बेरी को मैदान में उतारने जा रहे हैं वहीं पदमश्री विधायक परगट सिंह इस बार अपने खास दोस्त सुरिंदर भापा की पत्नी हरचरण कौर हैप्पी को मैदान में उतारने जा रहे हैं।इस वार्ड से् पिछली बार परगट सिंह ने अपनी साली परमिंदर कौर पन्नू को टिकट दिया था और जिताया भी था। लेकिन इस बार पन्नू अकाली दल में है और परगट सिंह कांग्रेस में। इसलिए परगट ने कांग्रेस की तरफ से अपने खास दोस्त खेल प्रोमोटर सुरिंदर भापा की पत्नी को उतार दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस में 80 वार्ड के लिए 500 से अधिक फार्म आवेदकों द्वारा लिये गए हैं जबकि 300 से अधिक आवेदनकर्ता की फाइल जमा हो चुकी हैं। इन फाइलों को लेकर जालंधर नगर निगम चुनाव की इंचार्ज मंत्री अरुणा चौधरी चंडीगढ़ निकल गई हैं। अभी रविवार शाम तक आवेदन आने का सिलसिला जारी रहेगा। कांग्रेस में दिक्कत इस बात को लेकर हो रही है कि कांग्रेस के कई वार्ड में 10 से अधिक आवेदनकर्ता हैं। ऐसे में टिकट एक को ही दिया जाना है तो पार्टी के भीतर विद्रोह होना तय है।
विज्ञापन

कांग्रेस के विधायकों के प्रति भी जबरदस्त विद्रोह व रोष पैदा होने की संभावना है। इस पूरी स्थि ति के बारे हाईकमान को अवगत करवा दिया गया है। सारा मामला पीपीसीसी प्रधान सुनील जाखड़ के पास पहुंच चुका है और टिकटों के वितरण के बाद होने वाले विद्रोह और डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस ने टीमों का गठन शुरू कर दिया है। बागी कांग्रेसियों को कैसे मनाकर चुनाव को जीता जाना है, इसको लेकर पूरी रणनीति जाखड़ तैयार कर रहे हैं। जालंधर में कांग्रेसियों में बगावत के हालात यह हो गए हैं कि कांग्रेसियों ने शनिवार को मंत्री अरुणा चौधरी की कार को घेर लिया और नारेबाजी की। नारेबाजी करने वाले बस्ती मिट्ठू इलाके के लोग गुरदीप कौर के लिए टिकट मांगने आए थे। कांग्रेस के आवेदनकर्ताओं की लंबी सूची देखकर विधायकों के पसीने छूटने लगे हैं कि आखिरकार वह इतने लोगों को कैसे मना पाएंगे। कांग्रेस विधायक टिकट घोषणा तक हर किसी को दिलासा व पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें