फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में स्कूली बच्चों से भरे टैंपो में निजी बस ने मारी टक्कर, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर में सोमवार को बारिश के कारण स्कूल बंद होने के बाद प्राइवेट ऑटो से घर जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर और दस बच्चे घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर अवस्था में टेंपो चालक और तीन बच्चों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर से सटे ग्राम मोहनपुरा के निकट स्थित वियानी स्कूल में पढ़ने पहुंचे बच्चों की सोमवार को बारिश के कारण जल्दी छुट्टी कर दी गई थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे 19 बच्चों से भरा एक प्राइवेट टेंपो स्कूल से निकला। टैंपो जैसे ही बाजपुर-टांडा मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो बाजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी कॉलेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
बच्चों से भरे टैंपो में टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी और बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, कुछ घायल पुलिस के आने से पूर्व ही विभिन्न अस्पतालों में पहुंच गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को अपने कब्जे में लिया है। घटना में घायल चालक भूरा खां निवासी मंडवा हसनपुर व छात्र कामरान, अरहान निवासी मंडवा हसनपुर और हसन खां निवासी ग्राम अपलगढ़ को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। वहां चारों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें