फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने रिहा किए 14 पाक कैदी: इनमें पांच मछुआरे, अमृतसर के वाघा बॉर्डर से भेजा पाकिस्तान

Fri, 06 Sep 2024 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

देश की अलग-अलग जेलों में बंद 14 पाक कैदियों को शुक्रवार को भारत सरकार ने रिहा कर दिया। इन सभी को अमृतसर के वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेजा गया है।
विज्ञापन
अमृतसर में पाक कैदी, जिन्हें रिहा किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को देश की अलग-अलग जेलों में बंद 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया। इनमें पांच मछुआरे और चार कैदी ऐसे हैं जिन्हें 15 साल पहले हेरोइन और हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को सभी कैदियों को अटारी सरहद के रास्ता पाकिस्तान भेजा गया है। कुछ साल पहले इन पाक कैदियों ने भारत की अलग-अलग केंद्रीय जेलों में अपनी सजाएं पूरी कर ली थीं।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पाक कैदियों को अटारी सीमा पर लाया गया। मछुआरों ने बताया कि वे मछली पकड़ने के दौरान समुद्र की लहरों के बीच भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। बिना पासपोर्ट-वीज़ा के भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले नौ सिविल कैदियों ने 4 से 15 साल तक की सजा काटी है। वहीं मछुआरों ने दो से चार साल की सजा पूरी की है। उनके खिलाफ जासूसी और बिना पासपोर्ट वीजा के भारत की सीमा में अवैध प्रवेश के मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीपी अटारी में सीमा शुल्क विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कैदियों को बीएसएफ को सौंप दिया गया। बीएसएफ की 144 बटालियन के शीर्ष अधिकारियों ने इन पाकिस्तानी कैदियों को उनके दस्तावेजों समेत पाक रेंजर्स के हवाले किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें