फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मामूली विवाद के बाद में पति ने पत्नी का सिर पटक-पटक कर की हत्या, एक दिन पहले इटली से आया था घर

Tue, 31 Oct 2023 04:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के गांव संधू चढ़ा में आज एक महिला हरप्रीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डालकर पहले घसीट कर कमरे में ले गया फिर जमीन पर उसका सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव संधू चट्ठा में आज सुबह एक विवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि कल ही इटली से लौटे महिला के पति ने मामूली विवाद के बाद उसको गले में परना डाल सर जमीन पर पटक पटक मार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सदर SHO सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि मर्तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।   

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव संधू चढ़ा में आज एक महिला हरप्रीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डालकर पहले घसीट कर कमरे में ले गया फिर जमीन पर उसका सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी है। और आरोपी मोके से फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला के भाई लखवीर सिंह के बयान पर पति सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सदर सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें