फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: ड्रग केस के आरोपी अक्षय छाबड़ा के घर व ऑफिस में ईडी की रेड, छह माह पहले भी हुई छापेमारी

Tue, 31 Oct 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

अक्षय छाबड़ा ड्रग केस में इससे पहले भी कई शराब के ठेकों को भी सील किया गया था। बताया जा रहा है कि इस ड्रग केस में हवाला के जरिए आई बड़ी राशि को शराब के ठेकों के टेंडर लेने और प्रॉपर्टी खरीद में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स केस में आरोपी अक्षय छाबड़ा के घर व ऑफिस में ईडी परिवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड की है। इसके आलावा उनके लुधियाना में 25 से 30 लोकेशन पर छापामारी की जा रही है । यह छापामारी लुधियाना के साथ-साथ मोहाली में भी जारी है।  इसके अलावा जेएलपीएल रियल एस्टेट कंपनी के भी विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की जा रही है ।

विज्ञापन


अक्षय छाबड़ा ड्रग केस में इससे पहले भी कई शराब के ठेकों को भी सील किया गया था। बताया जा रहा है कि इस ड्रग केस में हवाला के जरिए आई बड़ी राशि को शराब के ठेकों के टेंडर लेने और प्रॉपर्टी खरीद में इस्तेमाल किया गया है। बताया जाता है कि ईडी की आज की छापामारी में अक्षय छाबड़ा के नजदीकियों और उनके प्रॉपर्टी व अन्य कारोबार में उनके सहयोगियों पर भी छापामारी की जा रही है। इससे पहले भी  छह मह पहले भी रेड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें