फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में HRTC बस का एक्सीडेंट: कांगड़ा के युवक की मौत, चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा, ये लोग हुए घायल

Sat, 07 Sep 2024 01:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

HRTC Bus Accident: पठानकोट में सुबह तड़के 4.30 बजे हिमाचल के चंबा से अमृतसर जा रही एसआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 40 सवारियां थी। कांगड़ा के एक युवक की मौत हुई है। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी की बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह 4.30 बजे हुआ है। हिमाचल की सरकारी बस पठानकोट के मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास अनयंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वहीं, हादसे में बच्चे समेत 12 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं। वहीं तीन घायल बिहार और दो अमृतसर के हैं। सभी घायलों को पठानकोट के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। एचआरटीसी की यह बस हिमाचल के चंबा से पंजाब के अमृतसर जा रही थी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मामून कैंट थाना पुलिस प्रभारी एसएचओ रजनी बाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के मदद से अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अमुसार एचआरटीसी की यह बस रात 11:30 बजे चंबा से चली थी। सुबह तड़के 4:30 बजे बस पठानकोट के बुंगल क्षेत्र के मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास तो हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस साथ लगती गहरी खाई में नहीं गिरी। 
विज्ञापन


बस चालक ने पुलिस को बताया कि जहां यह हादसा हुआ वहां सिंगल रोड है। सड़क के साइड में एक रिजॉर्ट बना हुआ है। जैसे ही बस सड़क को क्रास कर रही थी, तभी अचानक रिजॉर्ट के पास बस पलट गई। हादसे के समय बस में 40 सवारियां थी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बस में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। तभी वहां से गुजरने वाले कुछ वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया। 
 
घायलों की सूची
संजय    चंबा
रनवीर    चंबा
उर्मिला    चंबा
आशा     चंबा
पीयूष      चंबा
जितेंद्र कुमार  चंबा 
संजना कुमारी चंबा
रोहित      अमृतसर
अभय     अमृतसर
सुशील साहनी    बिहार
नगीना देवी        बिहार
ललीता देवी       बिहार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें