फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दो युवकों की मौत: मेले से घर जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत तीसरा घायल

Sat, 07 Sep 2024 11:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में देर रात हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक घायल हुआ है। तीनों युवक दरगार पर लगे मेले से वापस एक ही बाइक पर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव में शुक्रवार की देर रात बाइक पेड़ से टकारने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है, जिसका लुधियाना अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे से समय तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव काउंके कलां में लगने वाले बाबा रोडे शाह की दरगाह पर मेले में शराब का प्रसाद पीकर घर जा रहे उक्त युवकों की बाइक गांव मानूके से गांव झोरड़ा को जाने वाले रास्ते में एक पेड़ से टकरा गई, इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों की मदद से लुधियाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार बाबा रोडे शाह की दरगाह पर हर साल की तरह दो दिवसीय मेला लगता है, जहां पर हजारों की तादाद में संगत माथा टेकने पहुंचती है। इस दौरान मेले में शराब का प्रसाद चढ़ता है जहां पर दूर-दूर से लोग अपनी मन्नत पूरी होने के बाद शराब चढ़ाते हैं। उसी शराब को प्रसाद के रूप में संगत में बांट दिया जाता है। इसी प्रसाद को पीकर बाइक सवार तीन युवक अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक गांव झोरड़ा के पास पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बसिया निवासी और गांव कालसा निवासी युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक लुधियाना अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


गांव बसिया तक मांगी थी लिफ्ट
बाबा रोडे शाह की दरगाह पर शराब का प्रसाद पीकर अपने गांव को निकाले जग्गी शर्मा व मनप्रीत सिंह से गांव कांलसा के रहने वाले शमशेर ने लिफ्ट मांगी थी। उसने गांव बसिया तक छोड़ने की बात कही थी। क्योंकि जग्गी व मनप्रीत दोनों गांव बसिया के रहने वाले थे, जिसके चलते तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर की तरफ निकले थे। रास्ते में बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में शमशेर और एक अन्य युवक की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें