फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म एक्टर बनना चाहते हो तो ये है सुनहरा मौका

Sun, 15 Sep 2013 08:35 AM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म एक्टर बनना चाहते हो तो आपके लिए ये सुनहरी मौका है, दरअसल पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से फिल्म कंपनी सबरंग क्रिएशंस और आर्यन फिल्मस के सहयोग से नई पंजाबी फीचर फिल्म बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सेंटर फार एडवांस्ड मीडिया स्टडीज के डायरेक्टर डा. गुरमीत मान ने बताया कि यह फिल्म राहुल एस कुमार के निर्देशन में भारत, कनाडा और अन्य देशों में शूट करके जल्द ही पूरी की जाएगी।

इस फिल्म की कास्ट के लिए 16 सितंबर को स्टूडियो में सुबह साढ़े 9 बजे ऑडिशंस लिए जाएंगे। करप्शन और मौजूदा हालात पर बन रही इस फिल्म को राहुल कुमार निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


जिन्होंने पहले राकेश ओम प्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर और और सोनम कपूर की फिल्म भाग मिल्खा भाग में उच्च तकनीकी स्तर पर काम किया है।

इस फिल्म में भाग लेने के लिए यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स और बाहरी कलाकारों में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। हाल ही में साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवन का आयोजन किया गया था और अब
विज्ञापन


इसके विद्यार्थी अगले महीने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए गोवा जा रहे हैं।

डा. मान एक अन्य लघु फिल्म कौर इज क्विन की कहानी लिखने में व्यस्त हैं। इसमें मिस इंडिया नवनीत कौर ढिल्लों महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें