फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शादी का वादा कर कहीं और कर लिया रिश्ता, प्रेमी की बेवफाई सह नहीं पाई युवती, नहर में कूद दे दी जान

Sun, 07 Jul 2024 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रेमी की बेवफा निकला तो युवती ने आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने युवती से शादा का वादा किया था, लेकिन उससे शादी करने के बजाय उसकने किसी दूसरी लड़की से रिश्ता पक्का कर लिया। 
विज्ञापन
युवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में युवती ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। युवती अपने प्रेमी की बेवफाई सह नहीं पाई। इसलिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। दअसर युवती के प्रेमी ने किसी दूसरी लड़की से शादी पक्की कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही दुखी प्रेमिका (युवती) ने नहर में कूद कर जान दे दी। इसके अलावा युवती जहां नौकरी करती थी, वहां से भी उसे नौकरी से निकाल दिया था। इस वजह से भी युवती परेशान चल रही थी। मृतका की पहचान डिंपलप्रीत कौर निवासी गांव मुद्दल के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आरोपी प्रेमी जोबन सिंह और नौकरी से निकालने वाले मालिक करमजीत सिंह के खिलाफ आरोप केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी डिंपलप्रीत कौर बटाला रोड स्थित यूएस टावर के पास हिमालया आयूष के दफ्तर में नौकरी करती थी। 28 जून की सुबह बेटी अपने काम पर गई थी, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। उन्होंने फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद उन्होंने ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में डिंपलप्रीत की सहेली ने परिवार को उसके आत्महत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन


डिंपलप्रीत के साथ काम करने वाली उसकी सहेली सारिका ने परिवार को बताया कि डिंपलप्रीत कौर एक युवक जोबन सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। जोबन ने डिंपलप्रीत को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन अब उसने किसी दूसरी लड़की से शादी पक्की कर ली। जोबन के कहने पर ही उसके मालिक करमजीत सिंह ने डिंपल को काम से भी निकाल दिया था। डिंपल ने सारिका को फोन कर कहा था कि वह बहुत परेशान है। इसलिए आत्महत्या कर रही है। 

शनिवार को डिंपलप्रीत के परिवार को तरनतारन के खालड़ा थाने से फोन आया कि नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है। वह लोग आकर पहचान कर लें। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उनकी बेटी का ही था। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें