फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर के गुरुद्वारा की रसोई में लगी आग, लंगर सेवा के लिए आए पांच छात्रों सहित सात लोग झुलसे, गंभीर

Fri, 02 Aug 2024 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर के गांव बजीदपुर स्थित जामनी साहिब गुरुद्वारा की रसोई में अचानक आग फैल गई। इस हादसे में लंगर सेवा करने आए पांच स्कूली छात्रों सहित सात लोग आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटने से बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हुआ है। फिरोजपुर के गांव बजीदपुर स्थित जामनी साहिब गुरुद्वारा की रसोई में अचानक आग फैल गई। इसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस गए हैं। गांव बजीदपुर स्थित ऐतिहासिक जामनी साहिब गुरुद्वारा की रसोई में आग लगने से भगदड़ मच गई। इस घटना में पांच विद्यार्थी और गुरुद्वारा के दो कर्मचारी 60 फीसदी झुलस गए।

विज्ञापन


घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए दोनों मुलाजिमों को लुधियाना और पांच विद्यार्थियों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। गुरुद्वारा की रसोई में रखे सिलेंडर की गैस पाइप उतर गई, जिस वजह से आग रसोई में फैल गई। 

गुरपाल सिंह, जगसीर सिंह व चमकौर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे की रसोई में लंगर तैयार हो रहा था। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले पांच विद्यार्थी भी लंगर सेवा कर रहे थे। विद्यार्थी रसोई से सामान लेने गए थे। अचानक रसोई में आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


इनमें स्कूली छात्र राम भगवान (14), रामपाल(18) निवासी प्यारेआना दोनों विद्यार्थी 50 से 60 फीसदी तक झुलस गए हैं। छात्र गुरबख्श सिंह (17), जगसीर और आकाशदीप सिंह 30 फीसदी तक झुलसे हैं। पांचों छात्रों का इलाज फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गुरुद्वारा के कर्मचारी कुलविंदर सिंह व एक अन्य कर्मी को लुधियाना रेफर किया गया है। 

छात्र गुरबख्श सिंह की मां ने बताया कि उनका बेटा सरकारी स्कूल में बारहवीं में पढ़ता है। बेटा गुरुद्वारा में सेवा करने गया था। हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंची थी।

उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. जतिंदर कोछड़ ने कहा कि ये सभी लोग लगभग काफी झुलसे हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सौम्या मिश्रा व अन्य अधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें