फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: मुक्तसर में बरसात के कारण गिरी मकान की छत, छह लोग मलबे में दबने से गंभीर घायल

Fri, 02 Aug 2024 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

वीरवार को पूरा दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। जिस कारण घर की कच्ची छत कमजोर हो गई और शुक्रवार सुबह छह बजे अचानक छत गिर गई। जिस समय यह कमरे की छत गिरी उस समय परिवार के छह सदस्य इस कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
छत गिरने से क्षतिग्रस्त सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में मौड़ रोड स्थित सुंदर नगर बस्ती में शुक्रवार सुबह एक मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मायके आई दो बेटियों और उनके बच्चों सहित छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि घर का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वीरवार को पूरा दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। जिस कारण उनके घर की कच्ची छत कमजोर हो गई और शुक्रवार सुबह छह बजे अचानक छत गिर गई। जिस समय यह कमरे की छत गिरी उस समय परिवार के छह सदस्य इस कमरे में सो रहे थे। मुख्तयार सिंह की बेटियां गुरप्रीत कौर (27), हरप्रीत कौर (29) विवाहित हैं और अपने माता-पिता को दवाई दिलाने के लिए वीरवार शाम को अपने बच्चों लवप्रीत सिंह, अरमान, शिवजोत, अमनदीप के साथ आई हुई थी। सुबह उन्हें दवाई लेने फरीदकोट जाना था लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया और सभी घायल हो गए। छत गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी है, जिन्हें मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

कुछ ही समय पहले परिवार ने किश्तों पर फर्नीचर का सामान लिया था जो छत गिरने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने समाजसेवी संस्थाओं व प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए ताकि वह फिर से अपने मकान की छत डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें