फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एक अगस्त तक बढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड, गैंगस्टर राणा मर्डर केस में होगी पूछताछ

Thu, 28 Jul 2022 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/मुक्तसर (पंजाब)

सार

21 जुलाई को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मलोट लाकर अदालत से सात दिन का रिमांड लिया था। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने बिश्नोई को फिर से अदालत में पेश कर रिमांड मांगा।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब पौने दो वर्ष पहले मलोट के गांव औलख में बंबीहा ग्रुप के रणजीत सिंह राणा मर्डर केस में सदर मलोट पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मलोट अदालत में पेश किया। अदालत ने बिश्नोई का पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


22 अक्तूबर 2020 को मलोट-मुक्तसर मार्ग पर स्थित गांव औलख में बंबीहा ग्रुप के रणजीत सिंह राणा को तीन शार्प शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चला मार डाला था। उस समय रणजीत राणा अपनी गर्भवती पत्नी का चेकअप करवाने के लिए एक क्लीनिक आया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अब तक इस मामले में करीब छह से ज्यादा गैंगस्टरों से पूछताछ कर चुकी है। 

21 जुलाई को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मलोट लाकर अदालत से सात दिन का रिमांड लिया था। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने बिश्नोई को फिर से अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। इस पर जज दिलशाद कौर ने एक अगस्त तक चार दिन का रिमांड और बढ़ा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। डीएसपी मलोट बलकार सिंह संधू ने बताया कि अदालत ने बिश्नोई का चार दिन का और रिमांड दिया है। अब एक अगस्त को लॉरेंस बिश्नोई को फिर मलोट अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें