पंजाब में विश्व कप कबड्डी आयोजन 9 से 23 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहा है। इसका उद्घाटन मैच बठिंडा जबकि फाइनल मैच लुधियाना में आयोजित किया जाएगा।
चौथे विश्व कप कबड्डी के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक में सुखबीर बादल ने बताया कि कुल 13 लीग मैच विभिन्न जिलों में खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले बठिंडा जबकि महिला वर्ग काफाइनल जालंधर में होगा।
महिला वर्ग के लिए इनाम राशि दोगुनी करते हुए सुखबीर ने बताया कि इस बार विजेता टीम को एक करोड़ जबकि उपविजेता को 51 लाख रुपये जबकि तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रुपये इनाम दिए जाएंगे।
पुरुष वर्ग के लिए पहला इनाम दो करोड़ जबकि उपविजेता के लिए एक करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हर एक टीम को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
सुखबीर ने चौथे विश्व कबड्डी कप के लिए बीस करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन और समाप्ति कार्यक्रम को भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
पुरुष वर्ग की टीमें-
भारत, अर्जेटीना, अमेरिका, यूके, कनाडा, पाकिस्तान, सियोरा लियोन, ईरान, स्कॉटलैंड, केन्या और डेनमार्क।
महिला वर्ग-
भारत, अमेरिका, यूके, तुर्कमेनिस्तान, डेनमार्क और केन्या