फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भाजपा विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सिंह दोबारा कांग्रेस में शामिल, विस चुनाव में टिकट न मिलने पर छोड़ दी थी पार्टी 

Mon, 09 May 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था, इसके बाद वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह कांग्रेस में शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह ने दोबारा कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। सोमवार को नवांशहर में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु और कैप्टन संदीप संधू भी मौजूद रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था, इसके बाद वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थीं।  

विज्ञापन


कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में जाने वाली विधायक अदिति सिंह रायबरेली से विधायक रहे बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति सिंह ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी की थी। अदिति सिंह ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था और पहली बार विधायक चुनी गईं। उन्होंने रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ा था। उनके पति अंगद सिंह ने भी साल 2017 में ही राजनीति में कदम रखा था और शहीद भगत सिंह नगर से चुनाव जीते थे।

अंगद सिंह नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से और अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से दोनों कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जीतकर पहली बार विधायक बने थे। दोनों ने 2017 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था और कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। दूसरा चुनाव अदिति सिंह जहां भाजपा की टिकट पर लड़ रही हैं वहीं पति अंगद सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अंगद सिंह और अदिति सिंह के बीच मनमुटाव की बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है और अंगद सिंह ने यह खुद कहा है कि वह अपनी पत्नी से एक साल से अलग रह रहे थे। 
विज्ञापन


वह भाजपा में भी नहीं गए। अंगद के समर्थक सरपंचों, पदाधिकारियों ने पत्र लिखकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मांग भी की थी कि बेशक अदिति उत्तर प्रदेश में भाजपा में शामिल हो गई हैं लेकिन पंजाब में नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से टिकट इस बार फिर से अंगद सिंह को दें। दिल्ली दरबार ने अमेठी-रायबरेली को प्रमुखता से आगे रखा और अंगद सिंह का टिकट काट दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें