फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली चलने से वेटर की मौत

Sat, 28 Nov 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत मैरिज पैलेस एयर में शनिवार आयोजित शादी समारोह में गोली लगने से एक वेटर की मौत हो गई। गोली वेटर के सिर में लगी।
विज्ञापन


गोली चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई। उधर, सूचना मिलते ही एसएचओ प्रदीप कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक गांव मोहम्मदी वाला निवासी गुरभाल सिंह पुत्र नछत्तर सिंह की शादी का समारोह मैरिज पैलेस एयर में चल रहा था। वहां पर कोई व्यक्ति शादी की खुशी में बंदूक से गोलियां आसमान में चला रहा था।

अचानक बंदूक से गोली चलने से वहां बारातियों को खानपान की वस्तुएं परोस रहे वेटर जोगराज सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी फिरोजशाह के सिर में जाकर लगी और वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। उधर, एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की तहकीकात कर आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें