फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद तस्कर मोबाइल से चला रहा नशीले पदार्थों का धंधा

Sat, 19 Dec 2015 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद एक तस्कर मोबाइल फोन के जरिये जेल के बाहर नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहा था, जिसे पुलिस ने दो मोबाइल फोन समेत जेल के अंदर से पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने तस्कर गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। यह तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है।

दूसरी तरफ सेंट्रल जेल सुपरिंटेंडेंट एसएस सैनी का कहना है कि जेल में बंद तस्कर गुरदेव सिंह के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। जिसने भी मोबाइल उस तक पहुंचाएं हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तस्कर गुरदेव सिंह वासी गांव रसूलपुर थाना मक्खू कई महीने से एनडीपीएस एक्ट के तहत सेंट्रल जेल में बंद है।

पुलिस पार्टी फिरोजपुर शहर के ऊधम सिंह चौक पर नाकाबंदी कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि गुरदेव सिंह जेल के अंदर बैठे ही जेल के बाहर अपना नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है। फोन के जरिये ही अपने कारिंदों को आदेश देकर नशीले पदार्थ अपने क्लाइंट तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें