फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का अपहरण कर पीटा, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Fri, 18 Dec 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अकालसर रोड में एक निजी अस्पताल में दाखिल अपने नौकर का पता लेने आए किसान को कुछ लोगों ने हथियारों की नोक पर अपहरण करने के बाद उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वे उसे गांव के पास छोड़ गए। पीड़ित किसान को गंभीर घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह और गगना दोनों निवासी गांव कपूरे के अलावा विक्की निवासी जलालाबाद पूर्वी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित मनजीत सिंह खैहरा पहले इटली चला गया था। प्राथमिक जांच में आरोपियों का पीड़ित से पैसों के लेन देन का झगड़ा था।

मनजीत सिंह खैहरा वीरवार दोपहर तकरीबन 12 बजे अकालसर रोड में एक निजी अस्पताल में दाखिल अपने नौकर का पता लेने आया था। वह अस्पताल में खड़ा था। इस दौरान रिवाल्वर से लेस इनोवा में आए आरोपी मनजीत सिंह खैहरा को अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से दो घंटे के बाद मनजीत सिंह खैहरा घायल हालत में गांव कपूरे के पास से मिला। उसे गंभीर चोटें लगने से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें