फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: भगता भाईका के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, जिंदा जला बस में सो रहा कंडक्टर

Fri, 29 Apr 2022 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

थाना दयालपुरा भाईका की थाना प्रभारी डॉ. दर्पन आहलूवालिया ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एक शव भी बरामद किया गया है ।
विज्ञापन
भगता भाईका बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के कस्बा भगता भाईका के बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। इस कारण एक बस के अंदर सो रहे कंडक्टर सुखविंदर कुमार उर्फ गुरुदेव की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना करीब साढे़ 11 बजे की है। मौके पर पहुंची थाना दयालपुरा पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


आग की चपेट में आने वाली दो मालवा ट्रांसपोर्ट की बसें और एक जीबीएस कंपनी की मिनी बस बताई जा रही है। थाना दयालपुरा की एसएचओ दर्पन आहलुवालिया ने बताया कि गुरुवार देर रात को भगता भाईका के बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

उन्होंने बताया कि मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी की दो बसें और जीबीएस कंपनी की एक मिनी बस आग की चपेट में आई हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि एक बस के अंदर सो रहे सुखविंदर कुमार उर्फ गुरुदेव की जिंदा जलने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मृतक की माता बिमला देवी के बयान पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी ने बुधवार को ही ली थीं दोनों नई बसें 
बताया जा रहा है कि मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी ने गुरुवार को ही दोनों नई बसों को रोड पर उतारा था। यह बसें भुच्चो से भगता भाईका होकर मोगा तक जाती थी लेकिन गुरुवार को पहले दिन उक्त दोनों बसों को भगता भाईका में रोक दिया गया और देर रात को बसें आग की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें